झारखण्ड भू नक्शा विवरण ऑनलाइन चेक करें। jharbhunaksha.jharkhand.gov.in

ADVERTISEMENT

अगर आप भी झारखण्ड राज्य से है और भूनक्शा देखना चाहते हैं? तो झारखण्ड राजस्व विभाग ने भू नक्शा को अब ऑनलाइन उपलब्ध कर दिया है। जिसका लाभ राज्य के सभी निवासी ले सकते हैं। अब कोई भी यूजर अपने मोबाइल की मदत से भी घर बैठे भू नक्शा को देख सकता है। इसके अलावा भूमि से सबंधित अन्य-विवरण को भी निकाल सकता है। इसके लिए डिपार्टमेंट ने झारभूनक्शा पोर्टल को पब्लिश किया है।

झारखण्ड भूनक्शा 2025
विभागराजस्व एवं भूमि सुधार, विभाग झारखंड
हेल्पलाइन नंo06512446066
ईमेल आईडीdolrjh@gmail.com
अथॉरिटीझारखण्ड, सरकार
ऑफिसियल साइटjharbhunaksha.jharkhand.gov.in

झारखण्ड भू नक्शा क्या है?

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा राज्य के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के ज़मीन की इनफार्मेशन तथा नक्शा को पोर्टल में उपलब्ध कराया है। ताकि लोगों को इसके लिए सरकारी दफ्तर (Office) में भटकना न पड़े। कोई बार हमें भूमि की विवरण और भू-नक्शा की आवश्यकता होती है। जिसकी वजह से लोगों को सरकारी कार्यालय में कोई दिनों तक चक्कर लगाना पड़ता है। ऐसे परिस्थिति में भू नक्शा को ऑनलाइन भी निकाल सकते है। जो सामान्यतः भू-विवरण देखने एवं जानकारी जुटाने हेतु उपयोगी है।

➥ इसे भी पढ़े: झारखण्ड झारनिबन्धन पोर्टल।

भू नक्शा झारखण्ड का देखें-

  1. सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट को खोलें- https://jharbhunaksha.jharkhand.gov.in/
  2. फिर, जिला नाम,सर्कल,हल्का तथा मौजा आदि को चयन करे।
  3. इसके बाद नक्शा दिखाई देगा जिसमें प्लॉट देख सकते है।
Bhu naksha Jharkhand check online

ज़मीन विवरण / खतियान चेक

यदि किसी प्लॉट का विवरण / खतियान निकालना है तो ऑनलाइन देख सकते है। इसके लिए पहले झारखण्ड भू नक्शा को निकाल लेना है, जिसे ऊपर में बताया गया है। इसके पश्चात भू नक्शा में उपलब्ध प्लॉट संख्या पर क्लिक करना है। जिसके बाद नाम,क्षेत्रफल,मैप रिपोर्ट,रजिस्टर-2 आदि का विवरण देख सकते है।

भू नक्शा से लोगों को लाभ-

  • ऑनलाइन भू नक्शा उपलब्ध होने से आम लोग घर बैठे जान सकते है।
  • तहसील / ऑफिस में जाने की जरूरत नहीं होगी।
  • समय की बचत होना।
  • आसानी से किसी भी स्थान से देख पाना।
  • किसी भी तरह के खर्च करने आवश्यकता नहीं।
  • सभी वक्त (24×7) ऑनलाइन उपलब्ध।
  • कोई भी आम यूजर भी देखने में समर्थ होना।

यूजर लॉगिन ऐसे करें

  1. इसके लिए पहले ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज में जाएँ।
  2. फिर, ‘Login’ लिखें लिंक पर क्लिक करना है।
  3. जिला नाम और सर्कल को चुनें। इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड को डालना है।
  4. Then, कैप्चा कोड को भर लेना के बाद ‘Login’ बटन पर क्लिक करे।

झारखण्ड भू नक्शा से सबंधित FAQs:

Q. क्या पोर्टल में उपलब्ध विवरण को न्यायालय में मान्य होगा?

ऑनलाइन भू नक्शा पोर्टल में उपलब्ध डिटेल्स को न्यायालय में मंजूरी नहीं दिया जायेगा।

Q. यदि नक्शा में भूमि से सबंधित कोई गलत विवरण हो तो क्या करे?

अपने जमींन का नक्शा में कोई गलत दर्शाया गया हो तो सबंधित विभाग से संपर्क करना चाहिए।

Q. खाता संख्या और प्लॉट नंबर में अंतर क्या है?

किसी भूमि के टुकड़े को प्लॉट नंबर से दर्शाया जाता है तथा कोई सारे प्लॉट को मिला कर खाता संख्या में दर्शाया जाता है।

Q. पोर्टल की मदत से अन्य राज्यों के यूजर भी भू विवरण देख सकते है?

हाँ, झारखण्ड के अलावा अन्य राज्यों के उपयोगकर्ता (Users) आसानी ऑनलाइन तरीके से देख सकते है।

Q. क्या समान मालिक का अन्य प्लॉट को भी देख सकते है?

पोर्टल में इसका भी विकल्प दिया गया है की भू-मालिक का दूसरे प्लॉट विवरण को PDF में प्रिंट किया जा सकता है।

Q. भू-नक्शा में जो संख्या शो कर रहा है वह क्या है?

जैसे ही भू नक्शा पोर्टल खोलने पर छोटे-छोटे भूखंड पर नंबर दिखाई देता है। समान्यतः ये ज़मीन का प्लॉट नंबर को दर्शाता है।

Q. आमीन के लिए क्या भू नक्शा उपयोगी है?

हाँ, आमीन हमेशा भू-खंड के नाप कार्य में भू नक्शा को भी देखता है। इसलिए भू-नापक आमीन के लिए भू-नक्शा बहुत ही महत्तपूर्ण है।

Leave a Comment