राजस्थान भू नक्शा एवं खसरा नक्शा ऑनलाइन देखें, bhunaksha.rajasthan.gov.in

ADVERTISEMENT

राजस्थान राजस्व बोर्ड द्वारा राज्य के सभी निवासियों के सुविधा हेतु भू नक्शा को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। जिसे उपयोगकर्ता आसानी से ऑनलाइन ही घर बैठे देख सकता है। इसके लिए बोर्ड ने Bhu Naksha Rajasthan पोर्टल (bhunaksha.rajasthan.gov.in) को पब्लिश किया है। इसके अलावा पोर्टल की मदत से खसरा नक्शा विवरण तथा जमाबन्दी प्रतिलिपि आदि का भी प्रिंट किया जा सकता है।

राजस्थान भू नक्शा 2025
DepartmentBoard of Revenue
StateRajasthan
Helpline91-1452627620
Official websitebhunaksha.rajasthan.gov.in

भू नक्शा राजस्थान (Bhu Naksha Rajasthan) क्या है?

राजस्व बोर्ड ऑफ़ राजस्थान ने राज्य के भूमि से सबंधित विवरण को ऑनलाइन उपलब्ध किया है। ताकि यूजर को सबंधित कार्यों के लिए विभाग के कार्यालय में भटकना न पड़े। इसके लिए बोर्ड द्वारा वेबसाइट लांच किया गया है, जिसकी मदत से आसानी से यूजर भू नक्शा,खसरा तथा जमाबंदी विवरण को देख पाएंगे। वेबसाइट का उपयोग भू-सबंधित जानकारी हेतु निःशुल्क कर सकते है।

राजस्थान भू नक्शा ऑनलाइन देखें-

  1. सबसे पहले भूनक्शा के ऑफिसियल वेबसाइट को खोलें।
  2. फिर,जिला नाम,तहसील,RI,हल्का,गांव तथा शीट नंबर आदि विकल्प को चयन करना है।
  3. इसके बाद भू नक्शा दिखाई देगा। (नोट: अधिक विवरण देखने के लिए प्लॉट संख्या पर क्लिक करे।)

खसरा नक्शा तथा जमाबन्दी (प्रतिलिपि) निकालें।

इसके लिए पहले भू नक्शा निकालने की प्रक्रिया को करना है,जिसे पहले ऊपर में बताया गया है। इसके बाद भू नक्शा में प्लॉट संख्या पर क्लिक करना है,जिस प्लॉट का देखना है। फिर, “Nakal” लिखें लिंक पर क्लिक करना है। इसके पश्चात राजस्थान राज्य के चुने गए प्लॉट का खसरा नक्शा तथा जमाबंदी (प्रतिलिपि) देख सकते है। इसे आप चाहे तो प्रिंट भी कर सकते है।

Rajasthan khasra and jamabandi

समान स्वामित्व नकल कैसे देखें?

  1. इसके लिए फर्स्ट ऑफिसियल पोर्टल में जाने के बाद District, Tehsil, RI, Halkas, Village और Sheet नंबर को चुनें।
  2. इसके बाद नक्शा में प्लॉट संख्या पर क्लिक करना है। जिससे Plot Info में ‘Nakal’ और ‘Same Owner Nakal’ का लिंक दिखाई देगा।
  3. उपलब्ध विकल्प में से “Same Owner Nakal” के लिंक पर क्लिक करे।
  4. इसके बाद यूजर को अलग-अलग खसरा नक्शा दिखाई देगा।

पोर्टल में यूजर लॉगिन-

यदि SSO Rajasthan पोर्टल में लॉगिन के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड मौजूद हो,तो भू नक्शा राजस्थान में उपलब्ध ‘Login’ विकल्प से लॉगिन कर सकते है। लॉगिन करने के निम्न स्टेप को फॉलो करे-

  • इसके लिए पहले ‘ऑफिसियल वेबसाइट’ में जाएँ।
  • होम पेज स्थित दायें तरफ ‘Login’ के लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर, ‘Rajasthan Single Sign On‘ के पोर्टल में अपने लॉगिन डिटेल्स से लॉगिन करे।

Important Links

राजस्थान भू नक्शा देखेंClick Here
ऑफिसियल वेबसाइट Open Here

राजस्थान भू नक्शा से सबंधित FAQs:

Q. क्या ऑनलाइन निकाले गए प्रतिलिपि न्यायालय के लिए मान्य होगा?

नहीं, जमाबन्दी प्रतिलिपि ऑनलाइन तरीके निकाले गए न्यायालय में मान्य नहीं होगा।

Q. कोर्ट इसे मान्यता क्यों नहीं देती है?

क्योंकि इसमें कुछ-कुछ विवरण में शायद अशुद्वियाँ भी हो सकती है।

Q. खतियान और जमाबंदी में अंतर क्या है?

जमाबंदी को ही ‘खतियान’ भी कहा जाता है। यह एक ज़मीन से सबंधित डॉक्युमेंट्स होता है,जिसमें भूमि के सभी विवरण दर्शाया रहता है।

Q. किसी भी भूमि मालिक के प्लॉट विवरण को कोई भी निकाल सकता है?

ऑनलाइन पोर्टल में उपलब्ध विवरण को कोई भी देख सकता है। बस उसे प्लॉट संख्या,पता एवं हल्का नंबर आदि ज्ञात हो।

Q. राजस्थान के अलावा अन्य राज्य के यूजर भी देख सकते है?

चूँकि, भू-नक्शा को सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध किया गया है,इसलिए दूसरे स्टेट के उपयोगकर्ता भी निकाल कर देख पायेंगें।

Q. राजस्थान भू-नक्शा पोर्टल में कौन से मैप को शामिल किया गया है?

गूगल मैप और बिंग (Bing) मैप का ऑप्शन दिया गया है। इन दोनों में गूगल मैप अधिक पॉपुलर है।

Q. क्या डाउनलोड प्रपत्र में सक्षम अधिकारी का हस्ताक्षर रहता है?

नहीं, पोर्टल से डाउनलोड खसरा नक्शा एवं जमाबंदी प्रतिलिपि प्रपत्र में हस्ताक्षर किया हुआ नहीं रहता है।

Q. राजस्थान भू नक्शा का नया URL क्या है?

राजस्व विभाग ने राज्य के भू-नक्शा पोर्टल bhunaksha.raj.nic.in को बदलकर https://bhunaksha.rajasthan.gov.in/ को जारी किया है।

Q. क्या भू-नक्शा देखने के लिए यूजर को पंजीकरण करना होगा?

नहीं, किसी भी यूजर को राज्य के भू-नक्शा को देखने के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं होती है।

Q. भू-विवरण संशोधन या सत्यापित कैसे करे?

इसके लिए अपने सबंधित जिला/तहसील के कार्यालय में जा कर आवेदन सबमिट करना होगा।

Q. क्या प्लॉट खरीदने से पहले भू-नक्शा देख लेना चाहिए?

बिलकुल, भू नक्शा की मदद से उस प्लॉट के बारे में जानकारी जान सकते है।

Leave a Comment